Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस, 15 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से किया गया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस योग सप्ताह का उद्देश्य आमजन को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ जिला विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक सुमित एवं संदीप ने उपस्थित लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं डॉ. रुपेश कुमार ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला। योग सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, डीपीआरओ, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्टेडियम परिसर में लगभग 250 लोगों ने योग, आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने की शपथ भी ली। जनपद में योग सप्ताह उद्घाटन कार्यक्रम केवल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नगर पालिका पार्क हाथरस, के.एल. जैन इंटर कॉलेज सासनी, नगर पालिका पार्क सिकंद्राराऊ तथा खंड विकास परिसर सादाबाद में भी योग सप्ताह के तहत विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page