Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई । तहसील सदर में आज कामकाज पूरी तरह सामान्य रहा। ‘फ्रंट ऑफिस’ प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धरना समाप्त होने के बाद तहसील में रजिस्ट्री सहित अन्य प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हुए। गौरतलब है कि रविवार को ही बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद कुछ आंदोलनकारी तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन जारी रखे हुए थे, जिससे सामान्य कार्य प्रभावित हो रहे थे। सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी पक्षों ने विचार-विमर्श के बाद आंदोलन को स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसके साथ ही तहसील में लंबित कार्यों को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी के अलावा नितिन जैसवाल, गौरव कुमार बघेल, सुदर्शन शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, मनीष मित्तल, अरविंद कुमार आर्य, अशोक शर्मा, उमेश चंद्र, असगर खान, राहुल शर्मा कातिब, सुरेश चंद्र कातिब, वी.के. जैन कातिब, अशोक पाठक कातिब, हरिशंकर कातिब और विजेंद्र सिंह कातिब सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page