Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर सिटी प्लाजा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में फिरोजाबाद में होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में भागीदारी और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान अलीगढ़ के एमएलसी ऋषि पाल ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी होने के नाते वह स्वयं को व्यापारियों के बीच खड़ा पाते हैं और व्यापार मंडल के साथ हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल ने पूरी टीम के साथ एमएलसी ऋषि पाल का भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जिले से बड़ी संख्या में व्यापारी फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल राया वाले, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला चेयरमैन/प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल, जिला महामंत्री नितिन वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज बूटियां, उद्योग मंच से अनूप अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल से गौरांग अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, धैर्य अग्रवाल, लाला बाबू तथा वरिष्ठ व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page