हाथरस 11 अगस्त। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा उत्तर प्रदेश की ओर से श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ ने बताया कि आज 11 अगस्त को दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में प्रातः 8:30 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि श्री वेद भगवान शिविर में पूरे वर्ष गायत्री हवन होता रहता है। वहीं, प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर विश्व शांति एवं आपसी सद्भावना की कामना के लिए विस्तृत रूप से विष्णु यज्ञ किया जाता है। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और भक्तजनों से यज्ञ में उपस्थित होने की अपील की गई है। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं को भी कार्यक्रम की जानकारी देकर अपने साथ लाने का आग्रह किया गया है। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन-यज्ञ में सहभागिता करने की अपील की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
August 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ मार्ग पर शराबियों के खिलाफ पुलिस
August 11, 2026
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार
August 11, 2026
20 लाख की शादी, फिर इनोवा की
August 11, 2026
मेड़बंदी और तारबंदी के बाद भी खेत
August 11, 2026
मामूली विवाद में युवक पर लाठी-हंसिया से
August 11, 2026
डाक कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे तीन
August 11, 2026
दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जबरन
August 11, 2026
Weather
Hathras
11:19 pm,
Aug 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






