Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

हाथरस 04 नवंबर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए। खाद्य सुरक्षा टीम ने मोहनगंज घंटाघर स्थित राधे प्रोविजन स्टोर से तिल के तेल का नमूना लिया। वहीं घंटाघर स्थित लाल रामगोपाल इमरती वाले के प्रतिष्ठान से परवल छैना मिठाई का नमूना संग्रहीत किया गया। इसके अलावा मानिकपुर, सादाबाद में धर्मेंद्र के यहां से मिश्रित दूध तथा सादाबाद में छैना का नमूना लिया गया।

टीम ने चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इसके अतिरिक्त सहपऊ-सादाबाद स्थित कान्हा स्वीट्स के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम रंगीन बूंदी को नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड, करतार सिंह एवं पारुल सिंह मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page