मथुरा 08 जून । राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, मथुरा की दो एमबीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं का प्रतिष्ठित कोटक महिंद्रा बैंक में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। कम्पनी पदाधिकारियों ने निहारिका गौर और प्राची सक्सेना का बौद्धिक मूल्यांकन करने के बाद उन्हें समर इंटर्नशिप का सुअवसर प्रदान किया है।
कॉर्पोरेट रिसोर्स विभाग प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि राजीव एकेडमी की दो छात्राओं का कोटक महिंद्रा बैंक में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राओं की यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण तथा संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण का परिणाम है। चयनित छात्राओं निहारिका गौर और प्राची सक्सेना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समर इंटर्नशिप का जो अवसर मिला है उसमें वे बैंकिंग क्षेत्र के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण लेने के साथ अपने प्रबंधकीय कौशल का भी विकास करेंगी। कोटक महिंद्रा बैंक में इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्राओं ने बताया कि राजीव एकेडमी में चूंकि प्रत्येक विद्यार्थी को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारी कराई जाती है, यही वजह है कि हम लोगों को किसी भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा और साक्षात्कार में सहजता से सफलता मिल जाती है।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं तथा संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट परम्परा को और सुदृढ़ बनाती हैं। डॉ. सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी में शिक्षा प्रणाली को लगातार गुणवत्तापूर्ण बनाया जाता है ताकि छात्र-छात्राओं को प्रबंधन के सभी अपडेट्स प्राप्त होते रहें। डॉ. सक्सेना का कहना है कि राजीव एकेडमी में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के साथ ही उन्हें स्वर्णिम करिअर निर्माण का मार्गदर्शन भी दिया जाता है। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि राजीव एकेडमी अपनी शिक्षा प्रणाली में सुधार तथा छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य निर्माण को प्रतिबद्ध है, यही वजह है कि यहां से शिक्षा पूरी करते ही छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में सहजता से सेवा का अवसर मिल जाता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और कॉर्पोरेट जगत में उसकी मजबूत पहचान का प्रमाण है। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि मेहनत ही कामयाबी का मूलमंत्र है, लिहाजा शिक्षा हो या कार्यक्षेत्र जो विद्यार्थी जितनी अधिक मेहनत करेगा, वह उतना ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिले अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

























