Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष” विषयक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुरसान की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्राम पंचायत रायक, नगला लच्छी, सैयनपुर एवं अर्जुनपुर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारियों (ग्राम्य विकास) ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठकों में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के पात्र लोगों तक पहुंचाकर उन्हें सरकारी लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्रामवासी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page