Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हाथरस जंक्शन स्टेशन पर प्रतिदिन ठहरने वाली मुरी एक्सप्रेस के दो फेरे निरस्त रहेंगे। ट्रेन के निरस्त होने से हाथरस जिले के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, 18309 संबलपुर-जम्मू तवी मुरी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से संचालित नहीं होगी। वहीं, 18310 जम्मू तवी-संबलपुर मुरी एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी के चलते दोनों दिशाओं में मुरी एक्सप्रेस के दो-दो फेरे अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन में करीब दो माह पहले आरक्षण कराने वाले यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन संचालन की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही आरक्षण कराना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page