Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन अहीरान में स्थापित विद्युत उपकेन्द्र पर छह जुलाई दिन सोमवार को कस्बा व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाए जाने के लिए पांच एम.वी.ए.परावर्तक के स्थान पर दस एम.वी.ए.का विद्युत परावर्तक स्थापित कराए जाने का कार्य किया जाएगा।यह जानकारी विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने कस्बा व देहात के पांच विद्युत फीडर से जुडे उपभोक्ताओ  के अलावा प्रैस मीडिया कर्मियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाटसअप प्रैस नोट विज्ञप्ति की सूचना अपलोड कर प्रसारित करते हुए दी।विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी ए.ई.सहायक अभियंता एस.डी.ओ.विद्युत शुभम सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कल दिनांक छह जुलाई दिन सोमवार को कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि कर दस एम.वी.ए. पावर परिवर्तक स्थापित किया जायेगा।जिसकी वजह से कल दिनांक छह जुलाई दिन सोमवार को प्रातः दस बजे से सांय छह बजे तक उपकेन्द्र हसायन व विद्युत उपकेन्द्र महौ से सम्बंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने विद्युत परावर्तक पावर स्थापित कराए जाने के कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग व धैर्य प्रदान किए जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page