Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 21 मई । हसायन कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन माह से लंबित मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया और ‘नो पे नो वर्क’ हड़ताल शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मानदेय भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मानदेय दो”, “संविदा कर्मियों का शोषण बंद करो” और “बिना वेतन काम नहीं करेंगे” जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और कई बार शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। हड़ताल के चलते सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में पंकज सिंह, डॉ. कुसुम सिंह, रेखा चाहर, दीक्षा सिंह, आरती, राहुल कुमार शर्मा, डिंपल सहित कई संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page