सिकंदराराऊ (हसायन) 21 मई । हसायन कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के न पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से इलाज और दवा लेने पहुंचे मरीज डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन न तो कोई चिकित्सक मौजूद मिला और न ही पर्चा बनाने या दवा वितरण की व्यवस्था दिखाई दी। कई कमरों पर ताले लटके मिले, जबकि खुले कमरों में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह सीएचसी आसपास के करीब 40 गांवों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के देर से आने की समस्या यहां रोज की बात बन चुकी है। ग्रामीण पवन कुमार और वीरपाल सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका। मामले में कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रॉय ने कहा कि कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कराई जा रही है और देरी से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दलित युवक की हत्या के मामले में
May 21, 2026
जनगणना किट वितरण में अव्यवस्था, 22 मई
May 21, 2026
सफाई न होने से नाला बनी सुभाष
May 21, 2026
सादाबाद : चलती कार में लगी आग
May 21, 2026
यूपी में बड़े स्तर पर IPS अफसरों
May 21, 2026
हसायन : खेत पर दो दोस्तों के
May 21, 2026
हसायन : सीएचसी में डेढ़ घंटे तक
May 21, 2026
Weather
Hathras
9:24 pm,
May 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























