Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जुलाई। ब्रह्माकुमारीज़ के तपस्या धाम सेवा केंद्र में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राजयोगिनी बीके सीता दीदी ने की। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बीके सीता दीदी ने कहा कि सच्चा सद्गुरु वही है, जो आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप का ज्ञान कराकर परमात्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव समस्त आत्माओं के सद्गुरु हैं, जिनकी श्रीमत पर चलकर जीवन में सुख, शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा को आत्मचिंतन, कृतज्ञता और आध्यात्मिक उन्नति का पर्व बताते हुए सभी को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों ने गुरु महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया। कु. वैष्णवी ने सद्गुरु की महिमा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डी.डी. गर्ग, भाई केशव देव, भाई विपिन, भाई हिमांशु अग्रवाल, भाई राजीव, भाई सुरेश, भाई राजकुमार, भाई रामकुमार, भाई करण, भाई नितिन, भाई आरव, भाई संजय, भाई मनोज, सरिता खंडेलवाल, संगीता गर्ग, सुषमा मेहरा, प्रीति बेन, रीना बहन, सुनीता बहन, मंजू बहन, रेखा बहन, चंद्रावती बहन, कमलेश बहन, प्रभा माता, शांति माता, बहन हेमलता, बहन सपना, बहन निर्मला, बहन शिवानी, बहन पिंकी, श्रीमती कलावती देवी, रूबी, राधा खंडेलवाल, सत्यवती गौतम सहित बड़ी संख्या में माताओं एवं भाई-बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी रश्मि बहन एवं राधा बहन ने किया। अंत में सभी ने विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page