हाथरस 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” ने अपने आवास स्थित मंदिर में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के चित्र का विधि-विधान से पूजन, अर्चन, आरती एवं वंदन किया। इसके उपरांत विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रातः 11 बजे सिद्ध योग स्थित श्री वेद भगवान शिविर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गुरु पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः” मंत्रोच्चार के साथ गुरुदेव का पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में धर्म की विजय, विश्व कल्याण एवं समस्त प्राणियों में सद्भावना की कामना की गई तथा “श्री वेद भगवान की जय”, “दाऊजी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गेहूं बेचने जा रहे युवक से रास्ते
July 29, 2026
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला,
July 29, 2026
मुरसान : घर में घुसकर युवक से
July 29, 2026
फर्जी डिग्री और अवैध अस्पताल संचालन के
July 29, 2026
दो मासूम बच्चों से छिना मां का
July 29, 2026
लोकसभा से पारित हुआ एंटी-पेपर लीक बिल
July 29, 2026
कैलोरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ईंटों से
July 29, 2026
Weather
Hathras
10:15 pm,
Jul 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








