Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महान संत एवं समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि जी तथा संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और आदर्श जीवन का संदेश दिया। वहीं, संत नामदेव जी ने अपनी भक्ति, आध्यात्मिक विचारों और सामाजिक समरसता की भावना के माध्यम से लोगों को प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज सुधार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महापुरुषों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना के साथ वंचितों, शोषितों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर धीरज पाण्डेय, आदित्य प्रकाश वर्मा, सतीश लोधी, संदीप वाल्मीकि, कुलदीप सिंह, नदीम सैफी, अकील कुरैशी, शेर सिंह, योगेंद्र भारती, रिंकू जाटव, जयशंकर चौधरी, प्रदीप कुशवाहा और सुनील चिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी और संत नामदेव जी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page