कार्यक्रम के दौरान प्रवेश निदेशक प्रो. सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, उपलब्ध पाठ्यक्रमों और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर की सदस्य कुसुम गोयल ने महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन के जीवन का प्रेरक प्रसंग साझा किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी बच्चे की क्षमता और प्रतिभा कम नहीं होती, आवश्यकता केवल अपनी अंदरूनी ताकत को पहचानने की है। सकारात्मक सोच और अटूट आत्मविश्वास के बल पर हर असंभव लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दूसरों से तुलना न करने और असफलताओं से निराश न होकर कड़ी मेहनत करने की सीख दी। इससे पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डीजीएम प्रवेश मयंक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
अलीगढ़ 22 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को जनपद मथुरा के कस्बा राया स्थित एसएसडी पब्लिक स्कूल और अलीगढ़ के कस्बा इगलास स्थित यूनिवर्सल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का दौरा कर उच्च शिक्षा तथा तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : विरोध में लेखपालों ने जमा
September 22, 2026
सादाबाद : वन विभाग की टीम ने
September 22, 2026
हसायन : घर का ताला तोडकर अज्ञात
September 22, 2026
हसायन : घूरे पर भैंस उतारने को
September 22, 2026
हसायन : विभिन्न स्थानों पर हुए झगडे
September 22, 2026
हसायन : घर के पानी निकासी पाइप
September 22, 2026
हसायन : ऊॅंं नम: शिवाय के अखंड
September 22, 2026
Weather
Hathras
8:10 pm,
Sep 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









