सिकन्दराराऊ 27 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव गिनौली किशनपुर निवासी रिंकू की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता था। परिजनों का आरोप है कि रिंकू की पत्नी अक्सर अपने मायके में रहती थी। उनका कहना है कि वह इस समय भी बिना बताए अपनी बहन के घर चली गई थी। जब रिंकू उसे वापस लाने गया तो कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद रिंकू मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। इसी बीच रिंकू ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
शराब पिलाकर युवक को बेहोश करने और
June 27, 2026
हाथरस के 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं
June 27, 2026
11 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज
June 27, 2026
खाद भंडार पर कृषि विभाग की छापेमारी,
June 27, 2026
एमडी टीबी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की
June 27, 2026
Weather
Hathras
10:52 pm,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















