Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 अगस्त । ब्रज के सुप्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार मेले की तहबाजारी का ठेका रिकॉर्ड एक करोड़ पांच लाख 53 हजार रुपये में उठा है। इसके अलावा ठेका राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होगी। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हुई टेंडर प्रक्रिया में बदायूं की याह-याह एंटरप्राइजेज ने सबसे ऊंची बोली लगाकर ठेका हासिल किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने ‘हमारा हाथरस’ को बताया कि लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार तहबाजारी का ठेका रिकॉर्ड राशि में हुआ है।

ठेका प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेज हो जाएगा। ठेकेदार फर्म की ओर से मेले में दुकानों, झूलों, सर्कस सहित अन्य व्यवस्थाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्धारित दुकानों को मेले में उनके लिए तय स्थान आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में लाइटिंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। रिकॉर्ड राशि में ठेका उठने के बाद इस बार मेले को लेकर व्यापारियों और आमजन में भी उत्साह बढ़ गया है। आपको बता दें कि ब्रज के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का भव्य शुभारंभ 15 सितंबर से होगा। मेले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियां अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page