Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। श्री अग्रवाल सभा हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला, चावड़ गेट पर सभा अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में मुख्य रूप से सभा की चल रही चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्राप्त शिकायतों तथा आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में सभा के महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने चुनाव प्रक्रिया में प्राप्त शिकायती पत्रों को सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदस्यों ने शिकायतों पर चर्चा करते हुए चुनाव अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां रखीं। कुछ सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप भी लगाए।

चुनाव अधिकारियों ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने माना कि यह उनका पहला प्रयास है और प्रक्रिया में कुछ त्रुटियां संभव हैं, लेकिन किसी प्रकार का पक्षपात करने का उद्देश्य नहीं है। चुनाव अधिकारी दीपेश अग्रवाल सर्राफ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों को भी साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर ही चुनाव संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।

चुनाव अधिकारियों ने सदन को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों के पीछे कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं, जिन्हें आपसी संवाद के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सदस्यों से कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर वे चुनाव अधिकारियों अथवा सभा के महामंत्री से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। बैठक में  सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल बैंक वाले, महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल किराने वाले, तथा चुनाव अधिकारी श्री रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट , राकेश बंसल हींग वाले, विजय कृष्ण गर्ग दीपेश अग्रवाल सर्राफ देवेंद्र गोयल रंग वाले तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सर्राफ कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल रेडीमेड वाले, मंत्री लोकेश अग्रवाल हींग वाले,संयुक्त मंत्री रामकुमार फॉल वाले, मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल दाल वाले ,मनीष अग्रवाल पीपा सभासद , दिलीप पोद्दार एडवोकेट ,शरद अग्रवाल डिब्बा वाले , अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले कपिल अग्रवाल दाल वाले, सुरेश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुरेशचंद्र अग्रवाल बर्तन वाले दिनेश चंद्र सेकसरिया, अनिल अग्रवाल चूरन वाले, दीनदयाल मेडिकल वाले, राकेश बंसल घी वाले, मुकेश गर्ग गोटा वाले, संजय गर्ग मेटल वाले, संजय टालीवाल ,भागवत स्वरूप गर्ग, राजेश कुमार तायल, रुपेश गर्ग गंगा भवन, आशीष बंसल, नवनीत गर्ग ,गौरव अग्रवाल बॉबी, मनीष अग्रवाल उन वाले,मुकेश जालान ,हरगोविंद गोयल, अंशुमान गर्ग, संजीव अग्रवाल ,अनूप जैन, सौरभ अग्रवाल सर्राफ ,मोहन सिंगल बैग वाले, चक्रवर्ती गोयल, अमित अग्रवाल मोहनलाल अग्रवाल, अंशुल लोहिया, सुनील कुमार, अजय अग्रवाल ,सुनील कुमार प्रमोद गोयल, नीरज अग्रवाल विजय अग्रवाल, विमलेश बंसल मुकेश अग्रवाल बैंक वाले, संजय अग्रवाल, पवन कुमार सिंघल ,प्रदीप बंसल ,दिलीप कुमार मित्तल, दीनदयाल गोयल, महेंद्र कुमार ,विपुल सिंघानिया, श्याम अग्रवाल ,मनीष गोयल ,मुकेश सिंगल हुंडी वाले, सुधीर मित्तल ,रामबाबू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भोलाशंकर अग्रवाल एडवोकेट, नवीन पोद्दार ,हर्ष कुमार ,प्रदीप कनोडिया, आशीष बंसल, श्याम अग्रवाल संजीव अग्रवाल, विनोद कुमार, हिमांशु मित्तल ,गौरव अग्रवाल अनूप अग्रवाल उदय, अजय अग्रवाल घी वाले, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अंशुल लोहिया आदि सैकड़ो अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे। अंत में सभा अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page