Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 नवंबर। गांव बाघबधिक निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और कान काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी भूरी देवी पत्नी विष्णु ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह उपले लेने गई थी। इसी दौरान तोताराम, बलवीरा, उसके पति विष्णु, शकुंतला पत्नी तोताराम और आवा पत्नी बलवीरा ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका कान काट लिया। भूरी देवी का आरोप है कि शोर-शराबा सुनकर उसके मां-बाप उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page