Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 नवंबर। क्षेत्र के गांव मकनपुर में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1:40 बजे एक अज्ञात डंपर की टक्कर से बिजली के नौ विद्युत पोल और केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से विद्युत निगम को करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। वहीं, विद्युत पोल और केबल टूटने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। मामले में विद्युत अवर अभियंता निशांत शर्मा ने कोतवाली में अज्ञात डंपर और उसके चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव मकनपुर में रात के समय अज्ञात डंपर ने विद्युत लाइन के नौ पोलों और केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे विद्युत निगम को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पोलों और केबल को दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अज्ञात डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page