Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शहर के बागला हॉस्पिटल में सेवा, सद्भावना और मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों, उनके तीमारदारों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित और मानव सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया। आयोजकों ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जनसेवा और लोककल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनका उद्देश्य भीषण गर्मी के इस मौसम में अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा राहगीरों को राहत प्रदान करना था। इस अवसर पर डॉ. गौरव सिंह, अमर ठाकुर, हर्ष वार्ष्णेय, वंश गुप्ता, किशन पाल और मोहित सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा शरबत वितरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और परोपकार का संदेश देते हुए सभी ने समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य लोगों के लिए राहत के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page