सिकन्दराराऊ 24 जून। क्षेत्र के गांव बंजारे नगला दौलतपुर के निकट आज दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात युवती का शव बंबे में बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे बंबे में नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में बहते हुए एक युवती के शव पर पड़ी। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है तथा वह पीले रंग का सूट-सलवार पहने हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस एवं डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बंबे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पहचान एवं मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : हाई रिस्क प्रैंग्नेंसी एचआरपी दिवस
June 24, 2026
हसायन : दशहरा पर्व पर भंडारा प्रसाद
June 24, 2026
हसायन : कम्प्यूटर सैट उठाकर अपने कब्जे
June 24, 2026
सादाबाद : कार का टायर फटा, ट्रक
June 24, 2026
सादाबाद : हादसे को न्यौता दे रहा
June 24, 2026
सादाबाद : सीढ़ियों से फिसली महिला, छत
June 24, 2026
सादाबाद : निजीकरण के विरोध में हड़ताल
June 24, 2026
Weather
Hathras
8:34 pm,
Jun 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























