Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 24 जून। अपना घर आश्रम की कार्यकारिणी की बैठक आश्रम परिसर में अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट की अध्यक्षता एवं सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में आश्रम द्वारा किए गए विगत सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं और सेवा गतिविधियों के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अपना घर आश्रम निराश्रित, असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रभुजनों की सेवा का एक पावन केंद्र है। उन्होंने कहा कि आश्रम परिवार का प्रत्येक सदस्य सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की भावना के साथ कार्य कर रहा है। आगामी समय में जनसहयोग को और अधिक बढ़ाकर सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस पुनीत अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने आश्रम की आय-व्यय संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्था के सभी वित्तीय कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्राप्त सहयोग राशि, विभिन्न मदों में हुए व्यय तथा सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिलीप पोद्दार एडवोकेट ने कहा कि अपना घर आश्रम मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण है। आश्रम से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में लगे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के सक्षम एवं जागरूक लोगों को आश्रम से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. लक्ष्मीपत सेकसरिया, राकेश बंसल, राजकुमार वार्ष्णेय, चंद्रेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, राकेश बुटिया, डॉ. कपिलेश मोहन वार्ष्णेय, कपिल नरूला सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन आश्रम की सेवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page