Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई।  सादाबाद गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री शनिदेव जी महाराज में शुक्रवार प्रातः मंगला आरती के साथ श्री शनिदेव जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया। इस अवसर पर मंदिर सेवायत चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 2026 में शनिश्चरी अमावस्या: 16 मई, शनिवार की है। आज के दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। यह एक दुर्लभ संयोग है कि शनिवार के दिन ही शनिश्चरी अमावस्या यानी शनिदेव जन्मोत्सव पड़ रहा है। कई वर्षों बाद यह संयोग बना है। उन्होंने बताया कि अमावस्या 16 मई, शनिवार को सुबह 5:11 बजे आरंभ होगी। जबकि यह तिथि 17 मई तड़के 1:30 बजे संपन्न हो जायेगी। शनिश्चरी अमावस्या यानी शनि जमोत्सव और वट सावित्री व्रत भी है। यह दुर्लभ संयोग सालों बाद बना है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष वाले लोगों के लिए पूजा, तेल से अभिषेक और दान करना बहुत शुभ होता है।
पं. चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्स आरंभ हो चुका है। जिसके तहत शनिवार को भी मंगला आरती के अलावा मंदिर में भगवान श्री शनिदेव के भव्य फूल बंगला व विशाल छप्पन भोग के दर्शन सजाये जायेंगे। इस अवसर पर दूर दूर लोग हर वर्ष भगवान श्री शनिदेव के दर्शन करते हैं और स्टाल लगाकर भगवान की प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवायत पुजारी श्री चन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा राकेश भारद्वाज, प्रेम किशोर वशिष्ठ, प्रताप सिंह, विकास जोशी, आकाश जोशी, दिलीप कुमार (भूरा), नवीन वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, अतुल माहेश्वरी, पीयूष गुप्ता, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, आलोक शर्मा, नवीन वर्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय (अखवार वाले), कुलदीप गौड़, संजय केशव दीक्षित व पं. मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

पं. चंद्र प्रकाश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page