
हाथरस 18 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत पीबीएएस इंटर कॉलेज, हाथरस में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाथरस ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि हिंदी प्रवक्ता श्रीमती कमलेश ने पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा संध्या ने प्रथम, युक्ति शर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा 8 की नबीहा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 11 की आलिया प्रथम, कक्षा 12 की अंजली द्वितीय तथा कक्षा 11 की आकृति गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की निहारिका सिंह ने प्रथम, आलिया ने द्वितीय तथा मिजबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12 के ध्रुव कुमार प्रथम, लव कुश शर्मा द्वितीय तथा निखिल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम पांडे ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शर्मा एवं श्री बसंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में श्रीमती कमलेश, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री ज्ञानेंद्र ने भाषण प्रतियोगिता तथा श्री राकेश कुमार, श्रीमती नीलम उपाध्याय एवं श्रीमती मनीषा ने चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। श्री जितेंद्र सिंह, डॉ. गोपाल प्रसाद एवं श्री चंद्रगुप्त मौर्य के दिशा-निर्देशन में सभी प्रतियोगिताएं आकर्षक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुईं। आयोजकों के अनुसार जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में 35, सीनियर वर्ग की चित्रकला में 48, भाषण प्रतियोगिता में 28 तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं श्री संजीव कुमार, श्री संजीव कुमार सेंगर, श्री धीरज पाल सिंह, श्रीमती मनीषा, श्रीमती रजनी रावत, श्री दुर्गेश कुमार, श्री धीरज कुमार, श्री संजय, श्री प्रकाश, श्री चंद्रप्रकाश, श्री सत्येंद्र कुमार, श्री हरिरनंदन, श्री मनोज कुमार एवं श्री गौरव लवानिया सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।










