
हाथरस 09 अगस्त। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आम जनमानस को अभियान से जोड़ने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जिन्हें तिरंगे की सजावट से तैयार किया गया है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत इन सेल्फी प्वाइंट का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। वहीं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की भागीदारी से अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना व्यक्त करे। प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का सिलसिला जारी है।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








