Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मई । सावन कृपाल रूहानी मिशन की पिछौती शाखा पर पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सानिध्य में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर संत राजिंदर सिंह जी महाराज के ऑडियो एवं वीडियो संदेशों के माध्यम से सत्संग का प्रसारण किया गया। सत्संग में उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित संगत को आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं आत्मिक आनंद प्रदान किया। उनके संदेशों में प्रेम, एकता, मानवता और अंतर्मुखी ध्यान के महत्व पर विशेष बल दिया गया। सत्संग के उपरांत गुरु महाराज की अपार कृपा एवं दया-मेहर से लंगर सेवा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा ने आपसी भाईचारे, समानता एवं सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया। बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हुए दिखाई दिए, जिससे सामाजिक समरसता और प्रेम की भावना को बल मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सत्संग आत्मा की खुराक है और लंगर शरीर की सेवा। जहां ये दोनों एक साथ मिल जाते हैं, वहां रूहानी सुकून और आत्मिक शांति का अनुभव स्वतः होने लगता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिछौती सेंटर की प्रबंध समिति तथा सेवादार भाई-बहनों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक जागृति एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page