Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 23 नवंबर। खंडेलवाल चौकी के अंतर्गत सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। मृतक के पास ऐसा कोई सामान या दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस ने पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सासनी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि घटना खंडेलवाल चौकी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हुई है। मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से उसकी जानकारी साझा की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कराई जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page