Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

कुशीनगर/हाथरस 23 नवंबर। तमकुहीराज विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय श्यामपट्टी में शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल देखने को मिली। श्रद्धेय रघुनाथ लाल श्रीवास्तव एवं जड़ाव देवी की पुण्य स्मृति में लगभग आठ लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी कर्नल अशोक सिंह एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नवनिर्मित भवन विद्यालय परिवार को समर्पित किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों एवं उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे पुनीत कार्य न केवल वर्तमान पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन और अनुकूल माहौल उपलब्ध होगा। श्रद्धेय श्री रघुनाथ लाल श्रीवास्तव एवं जराव देवी की स्मृति में कराया गया यह निर्माण कार्य शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण है। वही श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट मेंडू के प्राचार्य व पूर्व प्रोफ़ेसर सरस्वती डिग्री कॉलेज डॉ. अमरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कि उनके माता पिता की पुण्य स्मृति में नए भवन के उपलब्ध होने से विद्यालय के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षण कार्य को भी नई सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनुप राय, राजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, श्यामलाल श्रीवास्तव, हदीश खान, रामचंद्र उपाध्याय, चंद्रिका प्रजापति, राजू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page