Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 सितम्बर। जनपद में लापता हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान थाना सासनी क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु हो जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित हिस्ट्रीशीटर का हिस्ट्रीशीट खाका नष्ट करा दिया गया। पुलिस के अनुसार जिस हिस्ट्रीशीटर का खाका नष्ट किया गया है, उसका नाम 82 ए मनोहर पुत्र गोकुल काछी, निवासी नया नगला, थाना सासनी, जनपद हाथरस है। पुलिस ने नियमानुसार सत्यापन की कार्रवाई पूरी करते हुए हिस्ट्रीशीट खाका नष्ट कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page