Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में संचालित अखिल भारतीय भारतीय समाज शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम आदरणीय मास्टर निहाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर किशन सिंह परेवा, गनेशी लाल बिजली वाले, मीना चक एवं जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी मंचासीन अतिथियों ने संत शिरोमणि बाबा दुर्लभनाथ, भगवान राम, दाऊजी महाराज एवं महाराज खटवांग के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर संत शिरोमणि बाबा दुर्लभनाथ की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, एकता और समाज के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा से व्यक्ति के साथ-साथ उसकी कई पीढ़ियों का विकास होता है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और सफल व्यवसायी बन सकता है तथा अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों को दूर करने में सक्षम होता है। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मास्टर निहाल सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अर्जुन सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान नेताजी दीन दयाल चक, महेश जी ट्रांसपोर्ट वाले, मास्टर सीबी सिंह, भगवान दास चक, मास्टर दयाशंकर, प्रीतम पाल एडवोकेट, श्रीनिवास टुकसान, मास्टर त्रिवेंद्र (मुन्नाभैया), यश तरेठिया, प्रिंस सूर्यवंशी, विनोद लाडपुर, रामकिशन रागनियां, मास्टर मूलचंद नगला नंदू, सुधीश कुमार, मनिल कुमार चक, हरिओम सूर्यवंशी, योगेश प्रताप, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, कार्तिक, रविंद्र राना, जोगेंद्र परेवा, मनीष, संगीता, भूमि, माही आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर संयोजिका मीरा दीक्षित, मनु दीक्षित, रूपम कुशवाह, निशा गुप्ता एवं प्राची दीक्षित ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। आशु कवि अनिल बौहरे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page