Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 नवंबर । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पराग डेयरी अस्थाई गोशाला में श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा शामिल हुए। उनके साथ पूर्व विधायक यशपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने भी गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यतेंद्र शर्मा ने गोवर्धन पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा ऐसी है कि जहां अहंकार हार जाता है, वहां भक्ति की जीत होती है। इस दौरान यतेंद्र शर्मा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अहंकार में डूबे हुए हैं और समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण और अपने परिवारों की राजनीतिक विरासत बचाने के लिए तरह-तरह के झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैलाता है। उन्होंने विपक्ष पर सनातन धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जागरूक जनता उन्हें इसका जवाब देगी।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश मंत्री ने गौ सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन महाराज की पूजा हमें सिखाती है कि प्रकृति हमारी माता है और गौमाता पूजनीय हैं। सच्ची भक्ति में दिखावा नहीं, बल्कि प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बिहारी लाल, रवेंद्र कुमार, सचिव अजय शर्मा, अभिनाश तिवारी, आलोक वार्ष्णेय, धर्मेंद्र शर्मा और हरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page