हाथरस 15 जुलाई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि प्रदेश सरकार के “कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सम्भव (SAMbhav 6.0) अभियान-2026 का आयोजन जुलाई से सितंबर तक किया जाएगा। अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए शासन द्वारा विस्तृत संयुक्त मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त समन्वय से किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तर पर अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान की सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करें, जिससे जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि वर्ष 2021 से संचालित सम्भव अभियान के माध्यम से गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान, उपचार, अनुश्रवण एवं रिकवरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसी क्रम में इस वर्ष सम्भव 6.0 अभियान का आयोजन “गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा” थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जीवन चक्र आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। साथ ही गंभीर कुपोषण (SAM) एवं मध्यम कुपोषण (MAM) की रोकथाम, समयबद्ध पहचान, उपचार तथा प्रभावी प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अभियान को जनभागीदारी के साथ मिशन मोड में संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जनपद हाथरस में कुपोषण उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी एवं स्थायी परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को
July 15, 2026
बूलगढ़ी प्रकरण: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि
July 15, 2026
शिकायत के बाद हरकत में विश्वविद्यालय, गंगचौली
July 15, 2026
हाथरस में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान,
July 15, 2026
हाथरस को मिलेगी स्मार्ट पहचान, डिजिटल लाइब्रेरी
July 15, 2026
अपहरण के आरोपी को 5 वर्ष कारावास
July 15, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय में डॉ. सोनी सिंह की
July 15, 2026
Weather
Hathras
7:57 pm,
Jul 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











