Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’ श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने की। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी जनता के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के मूल सिद्धांतों को मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में समानता, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देकर ही संविधान की वास्तविक भावना को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त करने तथा सामाजिक न्याय, सद्भाव और समानता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा के साथ अजय सिकरवार, राणा प्रताप सिसौदिया, कायम सिंह, चिराग वार्ष्णेय, अनूप यादव, अनुज उपाध्याय, सत्यवीर सिकरवार, बॉबी यादव, मालिक यादव, नीतेश कुमार, बनी सिंह बघेल, डॉ. चमन कुमार, जितेन्द्र सेंगर, रमेश चंद्र अहेरिया, राजकुमार मौर्य, बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार सिसौदिया, साकेत राहुल, अभय यादव, संजय दत्त बघेल, प्रदीप कुमार, नरेन्द्र कुमार, महेंद्र सिंह, राजुल माहेश्वरी, अशोक गोला, सहवाज कुरेशी, अकील कुरैशी, जयपाल सिंह, मनोज कुमार, राकेश सिंह नंबरदार, सहवाज खान, संकेत कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page