सादाबाद 06 जुलाई। कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। जलेसर रोड स्थित पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सिकरवार ने किया। उन्होंने तलवार से केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों में केक वितरित किया गया। सभी ने अखिलेश यादव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहपऊ बॉबी यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। जन्मदिन समारोह के बाद समाजवादी पार्टी ने एक विशाल रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में चारपहिया और दोपहिया वाहनों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन गांवों से गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। पार्टी के झंडों और नारों से पूरा माहौल समाजवादी रंग में रंगा दिखा। विभिन्न गांवों से होते हुए रैली का समापन जलेसर रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि रैली में क्षेत्र के कई गांवों से लोगों ने भाग लेकर समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मर्ज होंगी 100 से कम
July 6, 2026
सिकन्दराराऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 105
July 6, 2026
शराब के ठेके का विरोध कर रहे
July 6, 2026
हसायन : एक महिला को डरा धमकाकर
July 6, 2026
हसायन : विद्युत विभाग के जांच अधिकारी
July 6, 2026
Weather
Hathras
11:30 pm,
Jul 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























