Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 26 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव एदलपुर और मढ़नई में पिछले दो दिनों से आक्रामक एक सांड ने जमकर आतंक मचा रखा था। सांड ने राह चलते लोगों, घरों के दरवाजों और पशुओं पर लगातार हमले कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। सांड के हमले में आठ से दस लोग घायल हो गए। इनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पांच भैंस और एक घोड़ी भी सांड के हमले में घायल हो गईं। गांव एदलपुर निवासी पंकज की दुधारू भैंस की सांड के हमले से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से सांड इतना आक्रामक हो गया था कि वह सामने आने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा पशु पर हमला कर रहा था। इससे दोनों गांवों में भय का माहौल बना हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। गांव के पूर्व प्रधान रामभरोसी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान सांड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नाबालिग किशोर अनम साइकिल से अपने घर जा रहा था। बंबा किनारे सांड ने उस पर हमला कर दिया। इसी प्रकार अतर सिंह और ऋषि सहित अन्य ग्रामीण भी सांड के हमले का शिकार हो गए। लगातार हो रहे हमलों से परेशान ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सांड को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और सामूहिक प्रयास के ग्रामीणों ने सांड को काबू में कर लिया। सांड के पकड़े जाने पर दोनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page