Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 सितम्बर।  क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को गंभीर हालत में बड़े अस्पताल रेफर किया गया। पहला हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सादाबाद-हाथरस मार्ग पर बढ़ार चौराहे पर हुआ। लोगों ने बताया कि एक टेंपो हाथरस से सादाबाद की ओर आ रहा था। चौराहे पर पहुंचते ही टेंपो चालक ने अचानक उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान सादाबाद से हाथरस जा रहे बाइक सवार टेंपो से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुमानपुर, थाना चंदपा निवासी 50 वर्षीय सतीश शर्मा पुत्र शालिग्राम घायल हुए। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल सतीश शर्मा को सादाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत देखकर बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरा हादसा सादाबाद-मथुरा मार्ग से नया बाग होते हुए मई मार्ग पर गांव वनगढ़ के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रदीप कुमार पुत्र भंवर सिंह और उनके पुत्र अजय कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सादाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और अचानक वाहन मोड़ने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page