Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 अक्टूबर। क्षेत्र में सांप काटने की दो घटनाएं हुईं। खेत में करब उठाते समय एक महिला को सांप ने डंस लिया, वहीं धान की पिटाई करते समय एक किसान भी इसका शिकार हो गया। दोनों को परिजन सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया। पहली घटना रसीदपुर गांव की है। शाम को एक महिला खेत पर करब उठा रही थी, तभी करब के बीच छिपे सांप ने उसके पैर में काट लिया। दूसरी घटना गोलनगर गांव में हुई। 50 साल के मोहन सिंह पुत्र नेकराम धान पीट रहे थे, जब सांप ने उनके पैर में डंस लिया। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें और तुरंत अस्पताल जाएं। बरसात में खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page