Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 नवंबर। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में रविवार रात घर में काम करते समय बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ला व्यापारियान निवासी रिहाना पत्नी इरशाद रविवार रात करीब आठ बजे घर में कोई काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बिजली के किसी उपकरण की चपेट में आ गईं और उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। कुछ देर तक महिला के जमीन पर पड़े रहने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर में जिस समय कुछ देर पहले तक सामान्य गतिविधियां चल रही थीं, वहां महिला की मौत के बाद मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page