Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 नवंबर। कस्बे के मोहल्ला आगरा गेट इलाके में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर मकान ओर दुकान के गल्ले में रखे करीब 22.97 लाख रुपए नकद चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला आगरा गेट निवासी गजेंद्र प्रसाद पुत्र रामखिलाड़ी खाद का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान और मकान एक ही परिसर में हैं। वह अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए दोपहर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ आगरा गए थे। घर और दुकान पर ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य चले गए थे। मकान के पीछे का गेट भी बंद कर दिया था। रात करीब 8 बजे जब गजेंद्र प्रसाद परिवार के साथ वापस लौटे तो अंदर का गेट खुला मिला। घर के कमरों में रखी अलमारियां और बक्से खुले पड़े थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि अलमारी के लॉकर में रखे करीब 22 लाख रुपए, बेटी के सात हजार व दुकान के गल्ले में रखे 90 हजार गायब थे। यह रकम उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमा करके रखी थी। अलमारी के दूसरे हिस्से में बने लॉकर में डिब्बे के अंदर सोने-चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे, जिन्हें चोर समेट ले गए। परिवार के मुताबिक अलमारी की चाबी दूसरे स्थान पर रखी हुई थी, जो चोरी के बाद भी अपने स्थान पर ही मिली, लेकिन अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखे करीब 90 हजार रुपए भी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page