Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अक्टूबर। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में प्रवीन कुमार पौनियां के नेतृत्व में चल रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा मंगलवार को विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। नवल, रायसिंह, वीर नगर, गढ़ी चिंता, कुकुरगांव, नगला मौजी, रसगवां, कोकना कला, कोकना खुर्द, रामपुर और नगला बिहारी में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महिलाओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रवीन कुमार पौनियां को अपना आशीर्वाद दिया। यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं तथा महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गांवों में उमड़े ग्रामीणों के उत्साह से यात्रा को जनसमर्थन का स्वरूप मिला। प्रवीन कुमार पौनियां ने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सादाबाद विधानसभा के प्रत्येक गांव व परिवार तक पहुंचकर जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना उनका संकल्प है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया और गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page