सादाबाद 26 अक्टूबर। सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए। आगरा राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हाथरस मार्ग पर बढ़ार चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र चंद्रप्रकाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार था। वहीं, आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग निवासी 21 वर्षीय लवकुश पुत्र रामरतन और 19 वर्षीय रजत पुत्र राजेश कुमार स्कूटी पर सवार थे। आगरा राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट पहुंचते ही बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल और लवकुश की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रजत का स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया। दूसरी दुर्घटना सादाबाद-हाथरस मार्ग पर बढ़ार चौराहे के निकट हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय आकाश पुत्र हामिद खान निवासी गढ़ी अहवरण घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। दोनों दुर्घटनाओं में चार युवकों के घायल होने से उनके परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : 56वीं निशुल्क श्रवण गंगा यात्रा
October 26, 2026
सिकंदराराऊ : श्रद्धा के साथ मनाई गई
October 26, 2026
पुरदिलनगर : धूमधाम से हुआ रावण दहन,
October 26, 2026
हसायन : टेसू-झेंजी के गीत गाकर बच्चों
October 26, 2026
हसायन : शरद पूर्णिमा पर देवालयों में
October 26, 2026
हसायन : रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि
October 26, 2026
सोमवार (26/10/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर,
October 26, 2026
Weather
Hathras
8:48 pm,
Oct 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










