सादाबाद 08 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के हेली गांव में दलित परिवार पर हमला किया गया है। परिवार ने छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार शाम को मारपीट में घायल हुए तीन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित संजीव कुमार गांव के बाहर एक ट्यूबवेल की कोठरी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। संजीव के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के छह लोग सरिया और डंडे लेकर उनके निवास स्थान पर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कोठरी में घुसकर संजीव की पत्नी प्रीति और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो उसे भी सरिया और डंडों से पीटा गया। इस दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर खेत पर काम कर रहे मुकेश कुमार और ब्रजेश कुमार पुत्रगण दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों के हाथों में गंभीर चोटें आईं। इस घटना में संजीव और उनकी पत्नी प्रीति भी घायल हुए हैं, जिसमें संजीव के सिर में गहरी चोट आई है। पीड़ित संजीव का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी दी और जिस कोठरी में वे रह रहे हैं, उसे जेसीबी से गिरा देने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस से चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जन्म प्रमाण पत्रों के पंजीकरण में अनियमितता
August 24, 2026
मुरसान सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान,
August 24, 2026
श्री महेशचन्द्र अग्रवाल (श्री बालाजी मार्बल्स एण्ड
August 24, 2026
सोमवार (24/08/26) श्रावण माह के अंतिम सोमवार भव्य
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी
August 24, 2026
प्राचीन श्री शिव मंदिर पर शिव भक्तों
August 24, 2026
Weather
Hathras
11:38 pm,
Aug 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













