Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में बुधवार, 8 जुलाई 2026 को प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट सूची महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस मेरिट सूची में सर्वाधिक अंक 125.05 तथा न्यूनतम अंक 66.78 रहे हैं। महाविद्यालय की ओर से प्रथम मेरिट सूची में चयनित सभी नवप्रवेशित छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना साक्षात्कार (इंटरव्यू) पूर्ण करें तथा प्रवेश से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page