Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 08 जुलाई। तहसील सभागार, सिकंदराराऊ में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के उद्देश्य, लाभ और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, लोकेश प्रधान, मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, एडवोकेट देवकांत कौसिक, प्रवीण वार्ष्णेय, ताराचंद राणा, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, उपजिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page