सादाबाद 23 जुलाई। आगरा रोड पर गुरसौटी बंबा के निकट आज शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। सादाबाद की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आगरा के बोदला निवासी रवि कुमार कुशवाहा पुत्र नानक चंद्र बुधवार को सादाबाद के गांव कुरसंडा में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने अपनी ननिहाल आया था। आज शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से कुरसंडा-गुरसौटी बंबा मार्ग होते हुए वापस आगरा लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुँचा, तभी सादाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रवि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही ननिहाल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन आगे राहगीरों ने उसे घेरकर रोक लिया। हालांकि, चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
2:46 am,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











