Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 जुलाई। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शाम सादाबाद कोतवाली परिसर में डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों की बैठक हुई। एसडीएम रितु सिरोही ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने डीजे व साउंड सिस्टम के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम रितु सिरोही ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम का संचालन निर्धारित नियमों के तहत ही होना चाहिए। यात्रा मार्ग पर तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई संचालक तेज आवाज में सिस्टम बजाता पाया गया, तो पुलिस तत्काल संबंधित वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई करेगी। एसडीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चारों सोमवार को श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के विवाद या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना ने सभी संचालकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखेगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि कावड यात्रा के दौरान आपका डीजे जिस किसी भी श्रद्धालु द्वारा कांवड यात्रा के लिये बुक किया जाता है। उसकी सम्पूर्ण सूचना नाम पता व मोबाइल नम्बर सहित थाना सादाबाद पर उपलब्ध करायेगें तथा कांवड यात्रा के दौरान माननीय न्यायालय व शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार अर्धारित ध्वनि मे डीजे का संचालन करेंगे तथा डीजे की ऊचाई मानको के अनुसार ही रखेगे। डीजे पर किसी प्रकार का धर्म विशेष सम्बन्धी कोई गाना नही बजायेगे। लाउड स्पीकर से किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वाला कोई नारा अनाउन्समेन्ट नहीं करेगे। बैठक सहित दो दर्जन से अधिक डीजे और साउंड सिस्टम संचालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page