सादाबाद 03 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई निवासी 12वीं कक्षा का छात्र अनुज चौधरी करीब तीन महीने से लापता है। परिजनों के मुताबिक, अनुज ने वृंदावन स्थित केली कुंज में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। इसके बाद उसका झुकाव वृंदावन की ओर बढ़ गया था। 3 जुलाई को वह वृंदावन जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने 5 जुलाई को पुलिस में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि अनुज की तलाश में मथुरा-वृंदावन के कई तीर्थस्थलों के अलावा हरिद्वार, प्रयागराज और उज्जैन समेत कई स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 93 दिन से बेटे के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को अनुज के पिता राजवीर सिंह, मां, दादी, चार बहनें, चाचा और गांव के अन्य लोग वृंदावन पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे परिजन केली कुंज आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कहा कि अनुज नाबालिग है और घर से वृंदावन जाने की बात कहकर निकला था। इतने लंबे समय से उसका परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित है। उनका कहना था कि वे किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए धरने पर बैठे हैं। अनुज के पिता राजवीर सिंह का आरोप है कि उनकी शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं सुन रही थी। हालांकि, शुक्रवार को वृंदावन पुलिस ने उनकी बात सुनी और दो दिन में अनुज को तलाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया और गांव लौट आए। परिजनों ने कहा कि दो दिन में अनुज का पता नहीं चलता है तो वे दोबारा वृंदावन पहुंचकर धरना देंगे। अनुज अपने पिता का इकलौता बेटा है। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी तरह का विवाद नहीं चाहिए, वे सिर्फ अपने बेटे को सुरक्षित घर वापस चाहते हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री सचिन हरी अग्रवाल जी (जीके कॉटेज इण्डस्ट्रीज)
October 3, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्री सचिन हरी अग्रवाल जी
October 3, 2026
स्काउट-गाइड ने निकाली उपभोक्ता जागरूकता रैली, स्लोगनों
October 3, 2026
एक शाम शहीदों के नाम में गूंजी
October 3, 2026
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ युवक
October 3, 2026
हसायन : वनगमन केवट संवाद भरत मिलाप
October 3, 2026
हसायन : दो पक्षों में भू प्रकरण
October 3, 2026
हसायन : महापुरूषों की जयंती पर किया
October 3, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










