
हाथरस 18 सितम्बर। संगठन के दिशा-निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रमनपुर हाथरस में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती डौली माहौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छात्राओं और महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं और सशक्त बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या नीलम दिनकर ने मुख्य अतिथि डौली माहौर एवं अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पवन रावत जिला मंत्री, बासुदेव माहौर, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनु मोर्चा, नीतू, कुमुद शर्मा, चमन शर्मा, साधना सिंह, रजनी यादव, मोनिका वार्ष्णेय, सविता सिंह, दीपिका, सृष्टि गौतम, मधु रानी शर्मा एवं सौम्या माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के भविष्य और विकसित राष्ट्र की संकल्पना से जोड़ना रहा। अभियान के तहत विद्यालयों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।










