Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अगस्त। श्री रेवती मैया मेले के छठवें दिन ताराचंद्र माहेश्वरी के संयोजन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, प्रमुख समाजसेवी दीपक बूटिया एवं मंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौहान, सेतु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page